सीजी बोर्ड 12 वीं की परीक्षा की गाइडलाइन व शेड्यूल जारी… परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन, तय नहीं

रायपुर( काकाखबरीलाल). सीजी बोर्ड बारहवीं की स्थगित परीक्षा कब होगी, अभी तय नहीं है। परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन, इस पर भी अभी फैसला नहीं हुआ है। संभावना है कि बारहवीं की परीक्षा से संबंधित सीबीएसई की सूचना के बाद ही सीजी बोर्ड की परीक्षा की गाइडलाइन व शेड्यूल जारी होगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जून में भी परीक्षा होने की संभावना कम है।
सीजी बोर्ड बारहवीं की परीक्षा 3 मई से शुरू होने वाली थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षा स्थगित की गई। शिक्षाविदों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बीच परीक्षा का आयोजन मुश्किल है। सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा का आयोजन कैसे करता है। यह कब आयोजित की जाएगी। इसके निर्देश के बाद ही सीजी में भी परीक्षा का शेड्यूल तैयार होगा।
बारहवीं की परीक्षा इस बार भी ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाने की संभावना है। यानी छात्रों को पहले की तरह केंद्र में आकर परीक्षा देनी होगी। शिक्षाविदों का कहना है कि बारहवीं महत्वपूर्ण क्लास है। सीजी बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में इस बार करीब पौने 3 लाख परीक्षार्थी है


























