
बसना (काकाखबरीलाल) : छत्तीसगढ़ चौहान सेना और भाटिया सर के भूतपूर्व छात्रों के सहयोग से अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सराईपाली में कराने जा रही है, जिसकी रणनीति तैयार करने 17 नवम्बर को एक बैठक सराईपाली के हाई स्कूल खेल मैदान में रखी गई है।
यह आयोजन स्व बीएस भाटिया की स्मृति में होगी। चौहान सेना की इस पहल से अंचल के खेल प्रेमियों में हर्ष का मौहाल है।
इस सम्बंध में छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद ने बताया कि युवाओं को खेल से जोड़े रखने और उन्हें एक मंच प्रदान करने अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सराईपाली में किया जाएगा, कार्यक्रम की रणनीति तैयार करने एक महत्वपूर्ण बैठक 17 नवंबर को सराईपाली में रखी गई है। जिसमें आयोजन समिति के पदाधिकारीगण एव कार्यकर्ता गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को बैठक में उपस्थित होने कि अपील की है।


























