बागबाहरा: लोहे के राड से मारपीट मामला दर्ज

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत घर घुसकर अज्ञात ब्यक्ति द्वारा लोहे के राड से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। खुश बाई घृतलहरे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम चारभांठा थाना बागबाहरा कि निवासी है, दिनांक 24-04-2025 कि रात में लगभग 01:30 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा था उस समय स्वयं एवं परिवार के लोग एक ही कमरा में सोये हुए थे अचानक अज्ञात व्यक्ति गला कि माला में आलमारी की चाबी जो लगा हुआ है उसे निकालने लगे तब जग गई तो उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे कि राड या डण्डा से बाये चेहरा को मार दिया तब चिल्लाई तो लड़कियां जमीला एवं नीतू तथा लकेश्वरी जग गई तब अज्ञात व्यक्ति घर से भाग गया चिल्लाने से आस पास के लोग जग गये ईलाज के लिए दामाद राम कुमार एवं लड़की नीतू ईलाज कराने मोंगरापाली लेकर गये थे जहां प्राथमिक ईलाज किया पुलिस ने 115(2)-BNS, 332(c)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















