
रामकुमार नायक काका ख़बरीलाल रायपुर
रायपुर। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने झाडू उठाकर स्वच्छ भारत अभियान को पूरे राष्ट्र के लिए एक जन-आंदोलन का रूप दिया और कहा कि लोगों को न तो स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न ही किसी और को फैलाने देना चाहिए। उन्होंने “न गंदगी करेंगे, न करने देंगे।” का मंत्र भी दिया।
इसी उद्देश्य के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश को भी स्वच्छ और सुंदर रखने तथा स्वच्छ भारत अभियान में सहभागिता देते हुए
अंकित चंद्राकर ने रायपुर राजधानी में “मेरा देश मेरी जिम्मेदारी” नामक शार्ट मूवी बनाई। शार्ट मूवी में कार में बैठे युवक द्वारा कचरा सड़क पर फेकने से एक नन्हे बच्चे ने वाहन में बैठे युवक को स्वच्छता का पाठ पढ़ा दिया। जिससे प्रभावित होकर युवक ने अपने वाहन चालक के थूकने के पश्चात वाहन से उतरकर पानी डालते नजर आए। इसी तरह
भारत में विभिन्न प्रकार से हो रहे गंदगी पर नई सोच को लेकर मेरा देश..मेरी जिम्मेदारी नाम की शार्ट मूवी बनाया गया है। जिसे देखकर युवा वर्गो में स्वच्छता को लेकर नए संदेश दिया गया है। यह शार्ट मूवी देखने के बाद आम जनता में कॉफी बदलाव की उम्मीद है।
वहीं स्वच्छता पर सन्देश देते हुए कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्व विद्यालय के छात्र प्रकाश सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक मनुष्य अपनी जिम्मेदारी के साथ अगर अपने गांव-शहर को स्वच्छ बनाने में एक कदम आगे आये तो वह दिन दूर नही जब हमारा छत्तीसगढ़ स्वच्छ और सुंदर हो। स्वच्छता को लेकर खासकरके युवा वर्ग को आगे आने की जरूरत है। गांव शहर को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है।
स्वच्छता पर नई सोच को लेकर बनाया गया। यह शार्ट मूवी को जरूर देखें और शेयर करें।























