पिथौरा
पिथौरा : कार की ठोकर से आई चोट मामला दर्ज


पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में भानूप्रताप साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम जुनवानी, भिलाई का रहने वाला है कक्षा 10 वीं तक पढाई किया है ड्रायवरी का काम करता है । दिनांक 10.02.2023 के लगभग 08/00 बजे सुश्मिता जगदल्ला मेडम के गाडी अर्टिका कार क्रमांक CG 07 BX 8324 में जिसे वह चला रहा था सुश्मिता जगदल्ला मेडम और उनके बच्चे यश जगदल्ला, हर्ष जगदल्ला, शीलम जगदल्ला को बिठाकर भिलाई से रायगढ जा रहे थे कि NH53 मेमरा के पास लगभग 12/00 बजे सफेद कलर का ईनोवा कार का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से देने से कार रोड किनारे पलटी खा गया । कार में बैठे सुश्मिता जगदल्ला, बच्चे यश जगदल्ला, हर्ष जगदल्ला, बहन शीलम जगदल्ला को चोंटे आई है । पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1

























