महासमुंद :कार्यक्रम देखने गए युवक की बाईक चोरी मामला दर्ज


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में सुरेन्द्र चन्द्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खैरा थाना जिला महासमुन्द का रहने वाला है , खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 17.12.2022 को रात्रि 08 बजे उनके लडका रोशन चन्द्राकर महासमुन्द आदर्श शासकीय विघायल महासमुन्द सांस्तिक कार्यक्रम देखने गया था जो रात्रि करीब 10.00 बजे घर आकर बताया कि आदर्श स्कूल में कार्यक्रम देखने गया था और मोटर सायकल क्रमांक CG06GT 8351 मोटर सायकल को पार्किंग स्थल में खडी कर सांस्तिक कार्यक्रम देखने के बाद करीबन 09/00 बजे वापस जहां मोटर सायकल को खडी किया था वहां पर मोटर सायकल नही था तब आसपास पता तलाश किया कोई पता नही चला बताने पर मोटर सायकल क्रमांक CG06GT 8351 चेचिस नं MBLHAW116LHL81899 इंजन नंबर HA11EVLHLD0231 किमती करीब 30000/- रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाना प्रतीत होने पर वह और लडका आसपास तथा नाते रिश्तेदारों में पता कर रहे थे, पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





















