छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा मेडिकल स्टूडेंट रूस में फंसे एक इमारत में एक वॉशरूम, एक किचन

(रायपुर काकाखबरीलाल). छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा मेडिकल स्टूडेंट रूस में फंस गए हैं। ये लोग कोराेना संक्रमण के बीच लॉकडाउन के चलते नहीं निकल पा रहे हैं। ये सभी स्टूडेंट रूस के नारची स्थित कार्डियो बाल्कन स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। छत्तीसगढ़ के अलावा देशभर के करीब 300 छात्र इनमें शामिल हैं। अब भिलाई की एक छात्रा ने सरकार को पत्र लिखकर बचाने की गुहार लगाई है। साथ ही वीडियो जारी कर मदद मांगी है। नारची रूस के छात्रों ने छत्तीसगढ़ सरकार से वापसी की गुहार लगाई है। भिलाई की छात्रा वेरोनिका शिवपुरे ने इसको लेकर मेयर और स्थानीय विधायक को पत्र भी लिखा है। साथ ही इसमें सभी छात्रों के नाम, पते और उनके मोबाइल नंबर भी हैं। छात्रा का कहना हैं कि उन्होंने रूस की स्थानीय सरकार से कई बार संपर्क कर अपनी समस्या बताई है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। छात्रों ने सरकार को लिखे पत्र में बताया है कि वे लोग करीब 300 छात्र-छात्राएं हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के 100 से 120 छात्रों सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से आए हुए हैं। इनका कहना है कि यूनिविर्सिटी के जिस सरकारी हॉस्टल में ये लोग रहते हैं, वहां हर मंजिल में एक सामान्य वाॅशरूम और एक रसोईघर है। सोशल डिस्टेंसिंग जैसा कुछ भी नहीं है। यहां संक्रमण का खतरा है। दूतावास से संपर्क किया है, लेकिन वे भी जवाब नहीं दे रहे हैं

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!