छत्तीसगढ़

अगर आप मच्छरों से परेशान हैं तो घर में लगायें ये पौधा

मच्छर भगाने वाले पौधे
1. लेमन ग्रास- लेमन ग्रास का इस्तेमाल उसकी सुगंध की वजह से किया जाता है। इसकी मनमोहक और ताजगी भरी खुशबू मूड फ्रेश ही नहीं करती, बल्कि इसकी खुशबू से मच्छर घर से दूर भागते हैं।
2. गेंदा- गेंदे का फूल ना सिर्फ घर की बालकनी को खूबसूरत बनाता है बल्कि इसकी खुशबू मच्छरों और उडऩे वाले कीड़ों को आपसे दूर रखती है। मच्छरों को भगाने के लिए इसका पौधा ही काफी होता है।

लहसुन का पौधा: लहसुन खाने से खून में एक अलग तरह की महक आने लगती है, जिसे मच्छर बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। अगर आप खुद लहसुन का सेवन नही करना चाहते तो अपने घर में लहसुन का एक पौधा लगा लें, मच्छर छू हो जाएंगे।
4. तुलसी: तुलसी का पौधा न सिर्फ हवा साफ करता है बल्कि कीड़े और मच्छरों को आपसे दूर रखता है। इसकी पत्ती का इस्तेमाल आप चाय और काढ़ा बनाने के लिए कर सकते हैं।
5. नीम का पौधा: घर से मच्छर, मक्खी और छोटे-छोटे कीड़ों को दूर करने के लिए नीम का पौधा लगाना काफी फायदेमंद होता है। बगीचे में नीम का पेड़ जरूर लगाएं, घर के अंदर मच्छर नहीं आएंगे।

लैवेंडर: अपने घर को महकाने के साथ मच्छरों को दूर रखने के लिए घर में लैवेंडर का पौधा लगाएं। मच्छरों को दूर भगाने की दवा मॉस्किटो रिपेलेंट्स में लैवेंडर ऑयल मिलाया जाता है।
7. रोजमेरी: रोजमेरी के पौधे को नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट्स माना जाता है। इसके नीले फूल दिखने में बहुत खूबसूरत दिखते हैं। इन पौधों की खासियत है कि ये गर्मी के मौसम में अच्छी तरह पनपते हैं।
8. सिट्रोनेला ग्रास: सिट्रोनेला ग्रास को भी मच्छर भगाने में बहुत कारगर माना जाता है। ये पौधा 2 मीटर तक बढ़ता है। इस ग्रास से निकलने वाले ऑयल का इस्तेमाल मोमबत्तियों, परफ्यूम्स और कई हर्बल प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। सिट्रोनेला ग्रास में एंटी फंगल गुण भी होते हैं।
9. हॉर्समिंट: हॉर्समिंट की खुशबू सिट्रोनेला जैसी होती है

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!