बलौदा:बाइक सवार ने युवक को मारी ठोकर, युवक घायल



सरायपाली। बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम किसड़ी स्वागत गेट के आगे तेज गति से वाहन चलाते हुए बाइक ने एक व्यक्ति को ठोकर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार बाबूलाल साहू पिता कंगाली साहू उम्र 47 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 23 जनवरी को दोपहर 1 से 2 बजे के मध्य ग्राम किसड़ी में एक मोटरसायकल वाहन चालक शिव कुमार बरिहा पिता नित्या बरिहा निवासी ग्राम कोटद्वारी के द्वारा 3 सवारी होकर एवं तीव्र गति से वाहन चलाते हुये नरेन्द्र साहू पिता बाबूलाल साहू ग्राम किसड़ी को पीछे से टक्कर मारने से नरेन्द्र गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया एवं बाइक चालक बेहोशी की हालत छोड़कर भाग गया। जिसका प्राथमिक उपचार एक निजी अस्पताल में किया, स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर के परामर्श पर उसे विहान हॉस्पिटल रायपुर रिफर किया गया है। नरेन्द्र की मस्तिष्क में गंभीर आघात होने के कारण विहान हॉस्पिटल में आज तक कोमा में है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (ए), 281 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

























