छत्तीसगढ़

सरायपाली : लक्ज़री फ़ोर्ड कार में लिखा था भारत सरकार अंदर मिला 12 लाख रुपए का गांजा

सरायपाली( काकाखबरीलाल). लक्ज़री फ़ोर्ड कार में 60 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिये कार में भारत सरकार का बोर्ड लगाया था ।जप्त गांजा की कीमत 12,00,000 रुपए आंकी गई है आरोपी द्वारा ओडिशा से लाना और मनेन्द्रगढ, कोरिया ले बेचने के लिए ले जाना बताया। आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत थाना सरायपाली में कार्यवाही किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक छोटी वाहन में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये मनेन्द्रगढ, कोरिया की ओर जाना वाला है। इस सुचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सरायपाली प्रभारी को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया शोहेला, बरगढ़ की तरफ से सफेद रंग की लक्ज़री फ़ोर्ड कार जिसमें भारत सरकार लिखा हुआ क्रमांक JH 01 CE 3494 को पटेल चौक भंवरपुर रोड के पास घेराबंदी कर रोका गया।

 

कार चालक राशीद खान पिता हुमांयू खान (22)निवासी वार्ड नं. 15 मनेन्द्रगढ, कोरिया से पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब दे रहा था कार की तलाशी पर डिक्की के अंदर 60 पैकेटों में 60 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 60 किलो ग्राम गांजा को वाहन सहित जप्त किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सरायपाली आशीष वासनिक एवं अनिल पालेश्वर, सोनचंद डहरिया, शिव भादोरिया , अनिल मांझी, कमल जांगडे, चन्द्रमणी यादव के द्वारा की गई।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!