खल्लारी:कसहीबाहरा मोड़ के पास घर जा रहे लोगों को बाईक ने मारी ठोकर

खल्लारी@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर पैदल घर जा रहे लोगों को ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया ।मीता बाई राजपूत ने पुलिस को बताई कि वह लाफिन खुर्द थाना महासमुंद का रहने वाली है कक्षा 8 वीं तक पढाई की है दिनांक 18.02.2025 को मां संतोषी राजपूत एवं पापा रज्जन सिंह राजपूत करीबन शाम 06 बजे कसहीबाहरा मोड़ में स्थित अपना चाय नास्ता होटल को बंद करके कसहीबाहरा से पैदल घर ग्राम ओंकारबंद जा रहे थे कसहीबाहरा मोड़ NH 353 रोड में पहुंचे थे कि महासमुंद से खल्लारी की ओर जा रही मो0सा0 क्र0 CG 06 GW 7131 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मां पापा को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मां के सीना, कमर, हाथ में व पापा के पैर, हाथ, कंधा में चोट आया है घटना को भेखू एवं गणेश राजपूत देखे है जो मां पापा को इलाज हेतु एम्बुलेंस से महासमुंद हास्पिटल भेजवाये है। पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























