छत्तीसगढ़
घूम-घूम कर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में घूम-घूम कर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। ये चोर भीड़-भाड़ वाले इलाके में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने चोरो से राहगीरों 24 नग फोन बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये चोर जहां ज्यादा भीड़ हो वहां पहुंचकर हाथ साफ करते थे। उसके बाद फोन को बिक्री करने के फिराक में घूम रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। चोरो से जब्त की गई मोबाइल की कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में खरोरा थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है।
AD#1























