महासमुंद : कार की ठोकर से जल विभाग के कर्मचारी को लगी चोट अस्पताल में भर्ती

महासमुंद. आरक्षी केन्द्र में गजेन्द्र मेश्राम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पेटिंग का काम करता है उनके ससुर विनोद मेश्राम जो नगर पालिका महासमुन्द में जल विभाग के कर्मचारी है। दिनांक 08.11.2022 को उनके ससुर अपने सहकर्मी शालिक राम ध्रवु, संतोष प्रधान के साथ काम से महानदी में बने ग्राम मुढंना वाटर प्लांट मोटर सायकल क्रमांक CG06GE 8075 से गये थे जो वापस घर आ रहे थे मोटर सायकल को शालिक राम ध्रवु चला रहे थे, उनके ससुर बीच में बैठे थे तथा पीछे में संतोष प्रधान बैठे थे, लगभग 02.00 बजे वे राजू गैरेज के पास त्रिमुर्ति कालोनी महासमुन्द के पास पहुंचे थे तभी रायपुर की ओर से आ रही कार CG04HK 4155 के चालक के द्वारा अपने कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उनके ससुर के मोटर सायकल को ठोर मार कर एक्सीडेन्ट कर दिये जिससे तीनों रोड में गिर गये। उनके ससुर के दांया जांघ, सिर एवं बाया कंधा में चोटे आयी है । घटना के बारे में उनको फोन के माध्यम से संतोष प्रधान बताये है, ईलाज हेतु सोहम अस्पताल ग्राम लभरा में भर्ती करा करा ईलाज कराये है। घटना को संतोष प्रधान एवं शालिक राम ध्रुव देखे सूने है। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






















