पटेवा
पटेवा: पैसे की बात पर पिटाई मामला दर्ज

पटेवा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में रवि ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम जोगीडीपा थाना पटेवा जिला महासमुन्द में रहता है । मजदूरी काम करता है, कक्षा पांचवी तक पढा लिखा है । दिनांक 04/10/2023 के शाम करीब 05.30 बजे दोस्त शैलेन्द्र जांगड़े के साथ ग्राम बोडरा नन्दू किराना दुकान के पास खड़ा था उसी समय कुन्दन बिहारी का साला प्रिंस बिहारी वहां आकर पैसा ऊधारी मांगने लगा, पैसा नही कहने पर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर धक्का देकर जमीन में गिरा दिया जिससे बांये गाल में आंख के ऊपर, बांये घुटना में चोट आई है । घटना को शैलेन्द्र जांगड़े देखा सुना है । पुलिस ने
294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1





















