चंद्रमा बदलेगा राशि, आज करें मोक्षदा एकादशी का व्रत, जानें मुहूर्त….

सोमवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। साथ ही गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा। मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इसी तिथि अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। सोमवार को व्यातिपात, वरियान, मातंग, राक्षस नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल….
ग्रहों की स्थिति
सोमवार की रात चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, शुक्र, सूर्य, और मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में (वक्री) और केतु सिंह राशि में रहेगा।
सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें?
दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 15 मिनिट से 09 बजकर 35 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय – 6:55 AM
सूर्यास्त – 5:36 PM
चन्द्रोदय – Dec 01 2:33 PM
चन्द्रास्त – Dec 02 3:40 AM
शुभ मुहूर्त
सुबह 06:55 से 08:15 तक
सुबह 09:35 से 10:55 तक
दोपहर 11:54 से 12:37 तक
दोपहर 01:35 से 02:56 तक
शाम 04:16 से 07:36 तक
अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड – 10:55 AM – 12:15 PM
कुलिक – 1:35 PM – 2:56 PM
दुर्मुहूर्त – 12:37 PM – 01:19 PM और 02:45 PM – 03:28 PM
वर्ज्यम् – 12:14 PM – 01:42 PM



























