बसना

डीसी पटेल के प्रचार में कोचिंग के सैकड़ों छात्र – छात्रायें उतरे सड़क पर.

विजय हिंदुस्तानी, काकाखबरीलाल/बसना । बसना विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार डीसी पटेल का जनसम्पर्क जोरों शोरों से चल रहा है। बतादें की डीसी पटेल भाजपा प्रत्याशी होने के साथ साथ पटेल ट्यूटोरियल के संचालक भी हैं जिनके कोचिंग के पूरे छत्तीसगढ़ में 12 संस्थान है जिसमें हर साल हजारों छात्र – छात्राएं पढ़ाई कर निकलते हैं। वहीं बसना – पिथौरा क्षेत्र में सैकड़ों छात्र नि:शुल्क पढ़ाई कर रहे है । बसना-पिथौरा के पटेल ट्यूटोरियल में पड़ने वाले सैकड़ों छात्र भाजपा प्रत्याशी एंव पटेल ट्यूटोरियल के संचालक डीसी पटेल के लिए वोट मांगने सड़क पर उतर आए है। छात्रों के व्यापक समर्थन से भाजपा प्रत्याशी को बहुत प्रभाव पड़ सकता है। अब भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे सैकड़ों छात्र – छात्राओं का असर कितना पड़ता है यह तो चुनाव परिणाम के दिन ही पता चल पाएगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!