बसना

किसके सर पे होगा बसना का ताज.. मुकाबला जबरदस्त..

विजय हिंदुस्तानी/काकाखबरीलाल , बसना । आगामी 20 नवम्बर को पूरे छत्तीसगढ़ के बचे 72 विधानसभा में चुनाव होना है, और चुनाव प्रचार बड़े जोरों शोरों से चल रही है, पार्टी द्वारा बड़े बड़े वादे किए जा रहें है।
ज्ञात हो कि महासमुन्द जिले की बसना विधानसभा की सीट हाई प्रोफइल की मानी जा रही है यहाँ से भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत लगाने में सम्पत अग्रवाल कोई कसर नहीं छोड़ रहें है तो वहीं भाजपा के प्रत्याशी अपनी शिक्षा के मुद्दों को लेकर डीसी पटेल क्षेत्र में धुंआधार दौरा कर रहें हैं।
वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉ अनामिका पॉल जो कि बसना विधानसभा से सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी बताई जा रही है (पी एच डी, एम फील) व पूर्व में कॉलेज की प्रोफेसर थी उन्होंने प्रोफेसर के पद से 2 साल पूर्व ही त्यागपत्र देकर लोगों की सेवा करने की ठानी थी और पिछले दो सालों में किसान वर्ग के लिए अनेक आंदोलन किये है जिसमें सौचालय की राशि, फसल बीमा की राशि आदि अनेक जनांदोलन किये हैं वे भी बसना विधानसभा से जाने माने प्रत्याशी माने जा रहे है।
वही जोगी जनता कांग्रेस से त्रिलोचन नायक अपनी साधारण स्वच्छ छवि से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहें है, जोगी के खास माने जाने वाले त्रिलोचन नायक को भी जोरदार जनसमर्थन मिल रहा है।
बसना विधानसभा से आम आदमी के उम्मीदवार संकल्प दास गांव गांव जाकर लोगों से रुबरु होकर अपने घोषणा पत्र के बारे में बता रहें है और वोट देने की अपील कर रहे है।

कांग्रेस के प्रत्याशी राजा देवेंद्र बहादुर सिंह पिछले चुनाव में भाजपा विधायक रूपकुमारी चौधरी से केवल पांच छः हजार वोटों से पीछे रह गए थे अब पार्टी ने फिरसे उनपर भरोसा करके टिकट दिया है अब क्या राजा अपनी पार्टी के फैसले पर खरे उतरते है यह देखना दिलचस्प होगा।
अब बसना क्षेत्र की जनता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है यह तो भविष्य की गर्त में है।

निवेदन : काकाखबरीलाल डॉट कॉम अभी जागरूक मतदाताओं से निवेदन करता है आगामी 20 नवम्बर को अपना किमती वोट देने अवश्य जाएं। आप सबका आज का फैसला कल का भविष्य होगा तो अपने क्षेत्र के एक स्वच्छ छवि के उम्मीदवार को अपना वोट दें।
।। धन्यवाद।।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!