पिथौरा: पैसे लेकर फरार बाईक सवार

पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में प्रीतम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम भोरिंग में रहता है , मजदुरी का काम करता है । दिनांक 03.07.2024 को ग्राम परसवानी से ग्राम समोदा बस से आया था, ग्राम समोदा से एक अनजान व्यक्ति से उसके मो0सा0 में लिफ्ट लिया था जो अछोला शराब भट्ठी जाने के मोड के पास छोडा उसके बाद मैं पैदल जा रहा था कि रात्रि करीबन 07.30 बजे ग्राम अछोला के छोटे पुल के पास पहुंचा था उसी समय ग्राम समोदा की ओर से मोटर सायकल में दो अज्ञात व्यक्ति आये और पुछे कहां जाना है तब भोरिंग जाना है बोला फिर दोनो व्यक्ति द्वारा ग्राम जोबा तक छोड देने कहने पर उनके साथ मोटर सायकल में बैठकर जा रहा था कि रात्रि करीबन 07.40 बजे मोटर सायकल का चालक मोटर सायकल को अछोला हाई स्कुल ग्राउंड के अंदर ले जाकर मोटर सायकल का चालक मोटर सायकल को रोककर लूटने की नियत से गर्दन को पिछे से पकडा एवं मोटर सायकल में बैठे एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्टील के राड से दोनो पैर को मारा एवं मारपीट करते हुए जेब में रखे नगदी रकम 7430/- रूपये को दोनो अज्ञात व्यक्ति लूट लिये, दोनो से बचकर भागा । मेरे साथ लूट करने वाले अपनी मोटर सायकल से पिछे आये तो दोनो अज्ञात व्यक्तियों को आस पास के ग्रामीण भागते हुए देखे हैं पुलिस ने।305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























