पिथोरा ब्लाक के ललित मुखर्जी ने लगाई एक दिन मुख्यमंत्री बनने के लिए फरियाद

लोक सुराज अभियान में अजीबोगरीब फरियाद
काकाखबरीलाल महासमुंद/पिथौरा – लोक सुराज अभियान के प्रथम चरण में ही अजीबोगरीब फरियाद देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का सपना लोगों के समस्या का समाधान करने के लिए यह लोक सुराज अभियान की चौपाल लगाई गई है।
तो कहीं लोक सुराज अभियान का जमकर विरोध भी किया जा रहा है कि पूर्व में दिए आवेदन का निराकरण नहीं हो सका है।
एक दिन के मुख्यमंत्री बनने के लिए अर्जी
परंतु कहीं अजीबो-गरीब ही आवेदन देखने को मिल रहा है।
पिथौरा विकासखंड के ग्राम कैलाशपुर निवासी श्री ललित मुखर्जी ने 1 दिन के मुख्यमंत्री बनने की अर्जी लोक सुराज अभियान में लगाई है। उन्होंने दिए आवेदन में बताया है कि वे शासन एवं प्रशासन के रवैए के तानाशाही से त्रस्त होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के 1 दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने का फैसला लिया है।
उन्होंने कहा कि आम लोगों को शासकीय कार्यों में शासन प्रशासन के तानाशाही रवैया का शिकार होना पड़ता है। एवं आम आदमी का शासकीय कार्य अत्यधिक विलंब होता है इन सब से त्रस्त होकर के यह आवेदन उन्होंने लोक सुराज अभियान में प्रस्तुत किया है।

























