बागबाहरा: गाली गलौज कर पिटाई

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है।डिगेश्वरी सेन ने पुलिस को बताई कि वह निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द(छ.ग) की रहने वाली है,जो कि ग्राम लक्ष्मीपुर में पति सेलून की दुकान चलाते हुए तथा दुकान से घर है। दिनांक 18.06.2025 को सायं करीब 4:30 बजे जब लगा हुआ घर पर थी उसी समय जोर जोर की आवाज सुनी तब बाहर निकल कर देखी तो ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी आगेश्वर ताण्डी पिता जयराम ताण्डी जो शराब के नशे में था पति की दुकान में घुसकर मारपीट कर गाली गलौच कर रहा था तब तुरंत जाकर पति को छुड़ाने गई तब आगेश्वर ताण्डी स्वयं के साथ भी गाली गलौच कर मारपीट किया जिससे हाथ में दर्द है और हाथ की चुड़ी टूट गई थी कुछ देर बाद फिर आगेश्वर हाथ में कुदाली पकड़कर घर आ गया और गाली गलौच करते हुए जान से मार दूंगा और बेइज्जत करने की धमकी दिया है। छोटे-छोटे दो बच्चे है, आगेश्वर ताण्डी के आतंक से भयभीत है हमारे साथ भविष्य में कुछ भी अनहोनी घटना आगेश्वर ताण्डी द्वारा की जा सकती है, पति किडनी एवं ब्लडप्रेशर की बिमारी से पीड़ित है। गांव में भी सब लोग उससे भयभीत रहते है और कोई उसके खिलाफ बोलना नहीं चाहता। इससे पूर्व भी दिनांक 14.02.2025 को आगेश्वर तांडी पति के साथ रात्रि में गाली गलौच किया था और घर के दरवाजा को जोर-जोर से पीटा था जिसके खिलाफ पति ने थाना बागबाहरा में रिपोर्ट दर्ज करवायी थी थाना में उसने लिखित में इकरारनामा लिखकर दिया था कि आगे मारपीट लडाई झगडी नहीं करूंगा लेकिन उसके बाद भी वह मारपीट लडाई झगडा कर रहा है पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 332(c)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























