छत्तीसगढ़
तुमगांव : चाकु से हाथ पर हमला


तुमगांव( काकाखबरीलाल) . आरक्षी केद्र में टीकम खंडेलवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कांपा में रहता हैं। रोजी मजदूरी काम करता हैं दिनांक 01.08.2023 को रात्रि में करीब 09.30 बजे घर के सामने गली में मोतीराम रात्रे गाली गलौच कर रहा था जिसे मना करने पर तुम कौन होते हो मना करने वाले कहकर अश्लील गाली गलौच कर सब्जी काटने वाला छोटा चाकु से दाहिने हाथ के हथेली में मारा, जिससे खून निकलकर दर्द हो रहा है। लडाई झगडा को गांव के देवदास माण्डले एवं नारायण सोनवानी देखे सुने व बीच बचाव किये है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1























