रायपुर

राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में नहीं बढ़ाया जाएगा लॉकडाउन, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दी जानकारी

रायपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना नए मरीजों के साथ-साथ मौत के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 6 अगस्त तक शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू किया है। लेकिन अब लोगों में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने को लेकर लोगों में संशय बरकरार है। वहीं, लॉकडाउन को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान सीएम भूपेश बघेल और मंत्रियों के बीच सभी शहरों में कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने जानकारी देते हुए बड़ी बात कही है।

बैठक के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर सहित कई शहरों की लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा। साथ ही शहरों में व्यापार संचालन के लिए अलग से समय दिया जाएगा। वहीं, लॉकडाउन आगे बढ़ाने का आधिकार सरकार ने जिला कलेक्टर्स को दिया है। अब वे ही तय करेंगे कि जिले में लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाए या नहीं। वहीं, इस दौरान मंत्री चौबे ने बताया कि आज सरकार ने गोधन न्याय योजना के हिग्राहियों को 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया है। अब सरकार ने यह तय किया है ​कि हर महीने 5 और 20 तारीख को गोधन न्याय योजना के हिग्राहियों को भुगतान किया जाएगा।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!