दुर्गोत्सव के अवसर पर ज्योत जंवारा का श्रद्धा पूर्वक विसर्जन नवरात्रि के दौरान गरबा नृत्य की रही धूम

नंदकिशोर अग्रवाल/काकाखबरीलाल,पिथौरा । क्वांर नवरात्रि के अवसर पर देवी मंदिरों में स्थापित जोत जवारा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदेय क्वांर नवरात्र के अवसर पर नगर सहित क्षेत्र के देवी मंदिरो को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह जगह माता दुर्गा की आकर्षक मूर्तियां स्थापित की गई थी। मान्यता एवं परंपरा के अनुसार घी एवं तेल के ज्योत जलाये गए थे। वही मंदिरो एवं माता देवालयों में नवरात्र प्रारम्भ होते ही जवारा बोया गया था। श्रद्धा भक्ति एवं आस्था के साथ पुरे नवरात्रि में अपने अपने तरीके व पारम्परिक ढंग से देवी मंदिरों में पूजा आराधना की गई। साथ ही जस गीत का आयोजन भी किया गया। 17 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी होने से मंदिरो में देर शाम तक हवन पूजन का कार्यक्रम चलता रहा। नगर की यह परंपरा रही है कि जब भी माता के भक्त मांदर की थाप के साथ ज्वारा को लेकर सडक़ एवं गलियों से गुजरते है तो लोग सहसा ही घरों से निकलकर देवी के रूप में जोत को लेकर चल रहे भक्तों के स्वागत सत्कार करने लगते है। पिथौरा नगर का माहौल नवरात्रि के दौरान भक्तिमय रहा यहाँ लोगों का देवी भक्तों का जवारा विषर्जन के प्रति आस्था देखते ही बनती थी।
नवरात्रि के दौरान गरबा नृत्य की रही धूम
गुजरात की पारम्परिक गरबा नृत्य ने भी यहाँ भक्तों पर अपना प्रभाव डाला है नवरात्रि के दौरान बच्चे बड़े व महिलाये भी देर शाम तक गरबा नृत्य करते देखे गए जगह जगह गरबा नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया था।


























