पिथौरा
पिथौरा : आपसी रंजीश को लेकर जान से मारने की धमकी

पिथौरा. साहोद्रा कोसरिया ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम लाखागढ की निवासी है मजदुरी का काम करती हैं दिनांक 28 सितम्बर के सुबह लगभग 03.00 बजे वह अपने घर पास ग्राम लाखागढ में बच्चों के साथ थी तभी पडोस का तेजस्वी कोसरिया आपसी रंजीश को लेकर अश्लील गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया है

मारपीट से हाथ एवं पैर में चोटें आई है खून निकला है मारपीट करते समय सुरेन्द्र कोसरिया एवं कुमारी कोसरिया देखे हैं एवं छुडाये हैं । पुलिस ने 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

AD#1

























