छत्तीसगढ़
महासमुंद : अधिकारियों ने किया आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण

प्रदेश में अभी पोषण माह चल रहा है, जिसके अंर्तगत मंगलवार को ग्राम पंचायत बेलसोण्डा में आंगनवाड़ी केंद्र 3 भाठापारा में 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों को पोषण आहार, शुद्ध जल एवं बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी शिशुवती एवं गर्भवती महिलाओं को सुपरवाइजर अपर्णा श्रीवास्तव ने दी।

इस दौरान औचक निरीक्षण के लिए डिप्टी डायरेक्टर महिला बाल विकास जिला अधिकारी सुधाकर बोधले, कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडे पहुंचे। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता देखी और भोजन की तारीफ की। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता छल्ला साहू, मितानिन निर्मला सेन, ग्राम उपसरपंच हुलसी चंद्राकर के अलावा ग्रामीण शिशुवती एवं गर्ववती महिलाएं उपस्थित रहीं।

AD#1
























