हाई कोर्ट में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर सहायक के 411 पदों पर निकली भर्ती

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर सहायक के 411 पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक उपरोक्त पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, तुरंत 411 पदों पर रिक्तियों के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in या recruitment.nta.nic.in के जरिये आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती अभियान का उद्देश्य इलाहाबाद उच्च न्यायालय में रिक्त 411 पदों को भरना है, जिनमें से 46 रिक्तियां समीक्षा अधिकारी के पद के लिए, 350 सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए और जबकि 15 कंप्यूटर सहायक के लिए हैं। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट और कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट कंप्यूटर आधारित टेस्ट मॉड्यूल (CBT मॉड्यूल) में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा / टेस्ट की तिथि, समय और स्थान के बारे में जानकारी उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी।
पदों की संख्या : 411
योग्यता: किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा / डिग्री के साथ समकक्ष के रूप में मान्यता प्राप्त योग्यता या कंप्यूटर पर टाइपिंग गति अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
आयु सीमा : आवेदक की उम्र 21 वर्ष से कम और 01 जुलाई, 2021 को 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उम्मीदवार यहां क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना डाडनलोड कर सकते हैं।
इन 4 स्टेप्स में करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “Application Form RO and ARO” या “Application Form CA” पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और पद के लिए आवेदन करने के लिए लॉगिन करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
आवेदन शुल्क
सामान्य (अनारक्षित) / ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये (बैंक शुल्क अतिरिक्त) है, जबकि 600 रुपये (बैंक शुल्क अतिरिक्त) प्रत्येक पद के लिए उत्तर प्रदेश के एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए लागू है।























