छत्तीसगढ़

ये है जिले के कलयुगी पापा और दादा…बेटी जन्मी तो मांग रहे 30 लाख का दहेज

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की एक बेटी मुसीबत में हैं. मुसीबत में इसलिए क्योंकि जब से उसने लक्ष्मी (बेटी) को जन्म दिया है तबसे उसके कलयुगी पापा और दादा ने दहेज की मांग शुरू कर दी है.

ससुराल वालों से परेशान होकर पत्नी अपनी बेटी को लेकर मायके आ गई है. हालांकि इस मामले में पुलिस से शिकायत के बाद बच्ची के दादा और पिता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसका विवाह श्रीकाकुलम में रहने वाले वाय भास्कर राव के साथ वर्ष 2015 में हुआ था. इसके बाद सब कुछ समान्य था लेकिन वर्ष 2017 में जब महिला ने बेटी को जन्म दिया तो पति के अलावा अन्य लोगों का व्यवहार बदल गया और वे महिला से देहज के रूप में 30 लाख रुपये की मांग करने लगे.

 

इसी बीच महिला सभी को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन महिला के पति वाय भास्कर राव और ससुर वाय वेंकट अप्पा राव पैसों की डिमांड पर ही अड़े रहे. इसके बाद महिला अपने मायके लौट आई और दहेज प्रताड़ना की जानकारी सिटी कोतवाली में दर्ज करवाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल महिला के पति और ससुर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया और इनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम को श्रीकाकुलम भेजा गया. पुलिस ने वहां से पति और ससुर को गिरफ्तार किया.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!