छत्तीसगढ़

सरायपाली: सिंगबहाल एनीकट उफान पर… लोगों को हो रही असुविधा

विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिंघोड़ा क्षेत्र के बड़े जलाशय सिंघबहाल के एनीकेट मे विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण लबालब पानी बह रहा है। जिससे इन क्षेत्र के आम जन को आने जाने में भारी असुविधा हो रही है।

जिसमें कुछ लोग पेट भर पानी को लांघ कर जाते देखा जा सकता है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि संम्बन्धित विभाग को पुल निर्माण हेतु कई वर्षों से मांग कर चुके हैं पर आज पर्यंत विभाग का कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाया है। जब भी बरसात के दिनों में भारी बारिश होती है, इस क्षेत्र के दर्जनों गांव ब्लॉक मुख्यालय से संम्पर्क टूट जाता है। जिससे जनजीवन प्रभावित होता है।

इसके अलावा यदि इस क्षेत्र के दर्जनों गांव में से कभी किसी को अचानक कोई बीमारी से परेशानी हुई या अचानक कोई घटना घटी तो हॉस्पिटल लाने में भी दिक्कत हो सकती है जिसके लिए जनप्रतिनिधि ही जिम्मेदार होंगे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!