पिथौरा

पिथौरा:ट्रेक्टर  चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोड़ में खड़े यूवक को मारी ठोकर

पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रेक्टर  चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोड़ में खड़े यूवक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे यूवक की मौत हो गई। महेश बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम सिंघुपाली में रहता है आईटीआई का पढाई किया है। खेतीकिसानी का काम करता है कि दिनांक 05.11.2025 को जगत देवदास निवासी जामपाली के ट्रेक्टर क्रमांक CG 04 LU 6230 में  बडे भाई देवा बरिहा एवं गांव के अन्य लोग रामकृष्ण साहू के बडे भाई गोपाल साहू के घर ग्राम खपराखोल छट्ठी कार्यक्रम में गये थे ग्राम खपराखोल से वापस पिथौरा आकर थाना चौक में घर आने के लिये खडा था कि दोपहर करीब 03.30 बजे ग्राम‍ जामपाली के ट्रेक्टर क्रमांक  CG 04 LU 6230 का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर इसके भाई को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे भाई देवा बरिहा के सीने में आयी अंदरूनी चोट के कारण मृत्यु हो गया है  पुलिस ने106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!