बागबाहरा

बागबाहरा:नास्ता लेने गये युवक की बाईक पार

बागबाहरा (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में लालसिंग यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह   ग्राम गांजर का रहने वाला  है। कक्षा 08वी तक पढा लिखा है। रोजी मजदूरी का काम करता है कि दिनांक 10/07/2024 को गांव के गोपी निषाद को बडे भाई रोहित यादव को बागबाहरा बस स्टैण्ड छोडने के लिए अपने मोटर सायकल टीवीएस स्पोर्ट  क्र CG 06 GY 9401 को दिया था। गोपी निषाद द्वारा बडे भाई को बागबाहरा बस स्टैण्ड छोडकर वापस गांजर आ रहा था कि दोपहर करीबन 02.00 बजे भदरसी गांजर मोड के पास ग्राम खोपली पडाव  में बाथरूम करने एवं नास्ता खरीदने के रूका और मोटर सायकल में चाबी लगी हुई कि नास्ता खरीद कर वापस मोटर सायकल के पास गया तो देखा मोटर सायकल वहां पर नही था तब आसपास पता तलाश किया  कही नही मिला । मोटर सायकल टीवीएस स्पोर्ट क्र CG 06 GY 9401 जिसका इंजन नंबर AK2BP1104569 एवं चेचिस नंबर MD625CK25P1B04347 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 50000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है  पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!