गांव गांव में पहुंचे सेवा समर्पण यात्रा से मिले सम्मान से अभिभूत लोगो का समापन समारोह में उमड़ा जनसैलाब.

सेवा समर्पण यात्रा समापन समारोह, सम्पन्न
शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल। समारोह में शहीद के परिजन, छोटी-छोटी कन्याओं का पद पूजन, बुजुर्गों, समाज प्रमुखों, प्रतिभावान लोगों, सेवा निवृत्त शिक्षकों एवं पत्रकारों का विशाल मंच पर एक साथ ऐतिहासिक सम्मान किया गया. सम्मान पाकर लोग हुए गदगद
इस बीच अंचल के दिव्यांग जनो को पुष्पहार, शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया. इसके साथ ही एक-एक दिव्यांग जनों को क्रम से ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया.

कार्यक्रम को अपने भावपूर्ण संबोधन करते हुए निलांचल सेवा समिति के संरक्षक श्री सम्पत अग्रवाल ने कहा कि ये मेरा अहोभाग्य है कि देश की रक्षा करने वाले वीर सपूतों के परिजनों, नव दुर्गा के रूप में शक्ति स्वरूपा नो कुंवारी कन्याओं, बुजुर्गो एवं आप सभी अंचल के लोगो को सम्मान करने का मुझे सुखद अवसर मिला, 101 दिन के सेवा समर्पण यात्रा में मुझे बसना विधानसभा क्षेत्र वासियों का जो सहयोग, अगाध स्नेह – प्यार मिला और लाखों लोगों के साथ नीलांचल से जुड़ते अदभुत पारिवारिक रिश्तों के कुछ ऐसे सुखद एवं दुःखद क्षणों ने लाखों लोगों के साथ मेरे मन मस्तिष्क हृदय को प्रभावित करते हुए भावनाओं से इतना प्रभावित किया कि इस भावनात्मक क्षण को कोई लेखक या कवि अपने शब्दों में चित्रण नहीं कर सकता.

यह मेरे जीवन का स्वर्णिम अवसर था. सेवा समर्पण यात्रा में लोगों के साथ विते विलक्षण पल को अपनी परिपाटी सम्पति के रूप में हमेशा मेरे दिलों पर संजो कर रखूंगा. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय एवं बसना विधानसभा क्षेत्र के लाखों जनता का आभार व्यक्त करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि अंचल वासियो के स्नेह-प्यार आशीर्वाद और मिले अपार सहयोग का मूल्य मैं चाह कर भी नही चुका पाऊंगा, लेकिन मैं आज गढ़फुलझर की ऐतिहासिक मंच से घोषणा करता हूँ कि मैं किसी पद में रहूँ या न रहूं आजीवन आप लोगो की सेवा, सम्मान इसी प्रकार करता रहूंगा,

इस अवसर पर बतौर अतिथि के रूप में सभी समाज प्रमुख, शहीद के परिजन, वरिष्ठ जन एवं पत्रकार गण मंचस्थ थे. सेवा समर्पण यात्रा के समापन समारोह में बड़ी तादाद बसना विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज एवं विभिन्न गांव से हजारों की संख्या आये लोग कार्यक्रम का साक्षी बने।






























