ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पहुँचे विधायक नंद

संतोष पटेल की रिपोर्ट
बसना।विकासखंड के वनांचल क्षेत्र के ग्राम बनडबरी बी (जमदरहा) में विगत दिनों अंतर शालेय एवं ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया । प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक रामलाल चौहान ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में के आर मुखर्जी, श्रीमती सादमोती नंद ,बनडबरी सरपंच श्रीमती तिजिया शंकर रात्रे, कुरमाडीह सरपंच गजानंद बरिहा, लोहड़ीपुर सरपंच योतराम चौहान, पुरुषोत्तमपुर सरपंच सेतकुमारी निषाद, खोकसा सरपंच सुंदरी सीताराम दीवान, कुसमुर सरपंच रामकुंवर तांडी,चिपरिकोना सरपंच ललिता सिदार उपस्थित थे अतिथियों के आगमन पर आयोजन समिति के द्वारा उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया इस अवसर पर विधायक किस्मत लाल नंद ने कहा कि कबड्डी ग्रामीण अंचलों में काफी लोकप्रिय खेल है ।वनांचल क्षेत्र में भी इतने बड़े आयोजन किया जाना एवं इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शक इस खेल की लोकप्रियता का परिचायक है। इस तरह के प्रतियोगीता से खिलाड़ियों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरती है। रामलाल चौहान ने कहा कि पहले ग्रामीण इसे मिट्टी के मैदान में खेला करते थे आज मेट पर खेल रहे हैं ।माटी से लेकर मेट तक के सफर में कबड्डी के खेल में काफी सुधार हो चुका है। कबड्डी ग्रामीण संस्कृति से जुड़ा हुआ खेल है।
ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम गिरिराजपुर, द्वितीय सागरपाली, तृतीय भटगांव, चतुर्थ स्थान बनडबरी बी की टीम ने हासिल की तथा अंतर शालेय कबड्डी में हाईस्कूल स्तर में प्रथम बड़ेसाजापाली द्वितीय तोषगांव, मिडिल स्कूल स्तर में प्रथम रोहिना एवं द्वितीय बुदेलाभाटा की टीम रही ।प्रतियोगिता में हाई स्कूल खोकसा, भंवरपुर, पिरदा, दुर्गापाली, तोषगांव, बड़ेसाजापाली, बुदेलाभाटा, रोहिना, बसना सहित कुल 18 स्कूली टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक अक्षय सिदार, केशव सेठ, नेपाल साहू ,दिव्य कुमार बारीक, सादराम अजय, मनोज प्रधान, जितेंद्र सेठ, सेवानिवृत्त शिक्षक मेघनाथ पटेल,ग्रामीण भोजराज बरिहा, काशीराम बरिहा दीक्षित चन्द्राकर, श्रीमती चंद्र कुमारी कश्यप, जगजीवन बरिहा,मनोज चौहान आदि का विशेष योगदान रहा ।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त प्राचार्य सुशील चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।





























