सीएम के कार्यक्रम में पत्रकारों को जमीन पर बैठना निंदनीय – ब्लॉक अध्यक्ष

बसना,काकाखबरीलाल। 30 सितम्बर को बसना पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही सामने आए जहां क्षेत्रीय पत्रकारों को बैठने के लिए कोई जगह ही नही था। इस प्रकार की अव्यवस्था को देख पत्रकारों ने विरोध के लिए वहीं जमीन पर बैठ गए।
जहा पर पत्रकारों को बैठने की व्यवस्था की गयी थी वहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कब्जा किया हुआ था। मुख्यमंत्री जब कार्यक्रम में पहुंचे तब बहुत अधिक समय तक पत्रकारों को वहीं खड़ा रहना पड़ा ।
जिस लाइन में मिडिया लिखा था वहां भाजपा कार्यकर्ता मीडिया कर्मियों को देखने के बावजूद अपनी जगह नहीं छोड़ रहे थे।
मजबूरन सभी पत्रकारों को हड़ताल कर जमीन पर बैठना पड़ा जिसमे एक महिला पत्रकार भी शामिल थी. जमीन पर बैठा देख मजबूरन वहां के लोगों को बैठने की व्यवस्था करनी पड़ी. पर फिर भी उन्हें मिडिया वालों के स्थान में बैठने की जगह नहीं मिली जो कार्यकर्ता वहां बैठे थे बैठे ही रहे।
पत्रकारों के लिए इस प्रकार की अव्यवस्था से पत्रकारों में काफी रोष नजर आया और इस व्यवहार के लिए क सोशल मीडिया पे पत्रकारों ने नाराजगी जताई।
वहीं छत्तीसगढ़ श्रमजीव पत्रकार संघ बसना के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल ने पत्रकारों के साथ हुए इस व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए यह लिखा..
बसना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के लिए व्यवस्था नही किये जाने और पत्रकारों को अपमानित महसूस कराए जाने की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

























