सरायपाली

सरायपाली के वार्ड नंबर 15 से लोकसभा चुनाव का आगाज

काकाखबरीलाल@सरायपाली। नगर पालिका परिषद सरायपाली के वार्ड नंबर 15 से श्रीमती राखी गणेश चौहान के नेतृत्व में समस्त वार्ड वासियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम के साथ-साथ लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज किया गया, इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद एवं जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ स्वर्ण सिंह सलूजा द्वारा सभा को संबोधित करते हुए होली के मिलन समारोह के संदर्भ में स्थित जानकारी दी गई तथा होली पर्व के महत्ता को बताया गया साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की, साथ ही वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा मंडल सरायपाली श्रीमती सीता सतपती द्वारा भी सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी की योजनाओं के बारे में बताया गया तथा देश में माननीय नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है इसके लिए हमको महासमुंद लोकसभा में लोकसभा में रूपकुमारी चौधरी को जीतकर माननीय नरेंद्र मोदी जी के हाथ को मजबूत करना है, पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद सरायपाली के अध्यक्ष एवं नगर के प्रथम नागरिक भैया चंद्र कुमार पटेल (मिलो) के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए आने वाले भविष्य में भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा में पूर्ण बहुमत से लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को जीतने को अपील करते हुए मोदी की गारंटी को याद दिलाया साथ ही सभी को 26 अप्रैल को 100%मतदान करने की अपील करते हुए वार्ड पार्षद श्रीमती राखी गणेश चौहान के साथ मिलकर आम नागरिकों की छोटी बहुत मूलभूत समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया अंत में वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद श्रीमती राखी गणेश चौहान द्वारा सभी आम नागरिकों एवं वार्ड वासियों को आभार देते हुए आने वाले 26 तारीख को 100% मतदान के लिए सभी वार्ड वासियों को प्रेरित किया एवं माननीय नरेंद्र मोदी जी के योजनाओं एवं मोदी की गारंटी के बारे में बताकर सभी को प्रेरित किया गया साथ ही स्वच्छ छवि के रूप में हमारे जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बसना एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती रूप कुमारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद पंचराम चौहान एवं कैवरा बाई चौहान पूर्व पार्षद, ननकी, सुरेखा, कचरा, जमुना, बसंती, सुशीला, माधुरी, समरी, प्रीत राम, राम बाई, मुनिया, सुशीला, गोरी बाई, तिल मोती, धनमोती, कचरा, संतोषी, भानुमति, सुनीता, फूलबाई, राजकुमारी, नंदकुमार बेहतरीन महिमा रेणुका, कल्पना, अनु, रीना, संतोषी, नंदकुमार, समांरी, मोतीराम, भोलू, खेमराज, पुनीत राम, ललित एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!