सरायपाली

सरायपाली:जोन स्तरीय “समझ के साथ स्पीड रीडिंग” कार्यक्रम का आयोजन जोन में कुमारी राधा प्रथम

सरायपाली (काकाखबरीलाल).राज्य सरकार के मंशानुसार बच्चों के पठन कौशल विकास हेतु विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम के पश्चात संकुल स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन संकुल केंद्र केदुवा में किया गया। जिसमे संकुल के 6 प्राथमिक एवं 3 माध्यमिक स्तर के 18 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर से कुमारी अनुपमा साहू MS केदुवा प्रथम एवं लोकेश निषाद MS रिसेकेला द्वितीय स्थान पर रहे। उसी क्रम में प्राथमिक स्तर से *राधा डडसेना PS रिसेकेला प्रथम एवं मनीषा राणा PS* केदुवा द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं ईश्वर साहू प्रधान पाठक रिसेकेला की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 50-50 रूपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं *राधा डडसेना PS रिसेकेला* ने जोन स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संकुल का नाम गौरवान्वित किया।संकुल समन्वयक केदुवा के घनश्याम दास ने कुमारी राधा डडसेना की स्पीड रीडिंग से खुश होकर 500 रुपए नगद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!