सरायपाली

सरायपाली:बालिका वर्ग ने फाइनल में जीत हासिल की

सरायपाली (काकाखबरीलाल).जवाहर नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा आयोजित

रीजनल लेवल खो खो प्रतियोगिता का आयोजन 30 एवं 31 जुलाई को जवाहर नवोदय

विद्यालय संबलपुर उड़ीसा में किया गया, जिसमें सभी क्लस्टर के प्रतिभागियों ने भाग

लिया। बिलासपुर क्लस्टर के खो-खो टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय महासमुंद के

टीम मैनेजर मुकेश कुमार मंजर्वे एवं कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र कुमार पाठक, किरण मौर्य

व पी.ई.टी. कविता विश्वकर्मा के निर्देशन में भाग लिया, जिसमें अंडर 17 बालिका वर्ग

ने फाइनल में जीत हासिल की। प्राचार्य प्रशांत जी रहाटे एवं उप प्राचार्य लोकनाथ कैवर्त

ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर

पर बी आर पटेल, वी के पटेल, मुनीश कुमार भोई, एस के दास, दीपांकर कौल, अनिल

कुमार, अवधेश विक्रम सिंह, विनय कुमार पाण्डेय, इस्तखार आलम सहित समस्त

विद्यालय परिवार उपस्थित था ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!