सरायपाली

सरायपाली:शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

 सरायपाली( काकाखबरीलाल).शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में 13 मार्च 2024 को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।चित्रकला प्रतियोगिता पर्यावरण विषय पर आधारित था जिसमें प्रकृति के बदलते मौसम,पौधों के विभिन्न प्रकार ,उसमें होने वाले आपसी अंतर, हवा के करतब, हवा से चलने वाली मशीनों को बताया गया।इसमें कक्षा चौथी पांचवी और तीसरी के बच्चों ने भाग लिया । सभी बच्चों ने चित्र बहुत ही सुंदर बनाया इस प्रतियोगिता के निर्णायक संकुल समन्वयक देवानंद नायक और अशोक साहू संकुल प्रभारी के द्वारा सभी चित्रों को जांचकर परखकर बच्चों की प्रतिभा को देखकर बखूबी निर्णय दिया। कक्षा पांचवीं से प्रथम कुसुम बाघ, द्वितीय नरेंद्र दास,तृतीय मोहित पटेल, कक्षा चौथी से प्रथम रीतिका पटेल, द्वितीय पूजा पटेल तृतीय हिना पटेल,कक्षा तीसरी से प्रथम अमृता पटेल ने अपना स्थान बनाया। प्रधान पाठक फूलजेन्स लकड़ा ने बच्चों को चित्र बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। सहायक शिक्षक सिल्विया बाघ ने चित्रकला की विशेषताओं को बताते हुए आगे बढ़ने के तरीके बताएं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!