रायपुर

कांग्रेस नेता की पत्नी की सड़क हादसे में आयी थी गंभीर चोट, इलाज के दौरान तोड़ा दम

रायपुर(काकाखबरीलाल)। कांग्रेस नेता सुनील कुकरेजा की पत्नी कशिश कुकरेजा की सड़क हादसे में मौत हो गयी। कशिश को पिछले दिनों एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वो बुरी तरह से घायल हो गयी थी। उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक सप्ताह तक कोमा में रहने के बाद आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।
रायपुर लोकसभा के कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुकरेजा भी हादसे के दौरान साथ ही साइकिलिंग कर रहे थे। परिवारिक सूत्रों के मुताबिक कशिश कुकरेजा हमेशा बीआईपी रोड पर साइकिलिंग किया करती थी। घटना के दिन भी वो शाम को साइकिलिंग पर निकली थी, तभी तेज रफ्तार कार ने सामने से साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दौरान कशिश के सर पर गंभीर चोट आयी थी और वो बेसुध हो गयी। आनन-फानन में उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वो कोमा में चली गयी। वो हादसे के बाद से ही वेटिलेटर पर थी, आज उनकी मौत हो गयी। हालांकि परिजन बाहर इलाज के लिए ले जाना चाहते थे, लेकिन कोमा से बाहर नहीं निकल पाने की वजह से उन्हें बाहर नहीं ले जाया जा सका।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!