सरायपाली: सायकल यात्रा पर निकले वारते का स्वागत


सरायपाली( काकाखबरीलाल).किसी भी अच्छे कार्य के लिए जब मन मे ज़ुन्नुन व सकारात्मक विचार आये तो वु कस्राय किये जाने में कोई बाधा नही आती व मंजिल तक पहुंचने में रास्ते भी बाधक नही बनते बल्कि उनके हौसलों को देखते हुवे खुद ब खुद रास्ते बना लेते है ।
इसी कहावत को चरितार्थ करते हुवे मिजोरम राज्य के आइजोल निवासी 32 वर्षीय युवक वनलाला मुजुआला वारते ने । विगत 25 जनवरी को आइजोल से अकेले ही अपनी सायकल से 16350 किलोमीटर की लंबी यात्रा पर निकले वारते 3 मार्च को सरायपाली नगर पहुंचे ।
सरायपाली के नपाध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल व पार्षद गुंजन अग्रवाल को जब इसकी जानकारी मिली तो उनके स्वागत के लिए अन्य पार्षद व नगरवासी भी एकत्र हो गए । दोपहर 3 बजे सायकल यात्री वारते का श्री राम हनुमान मंदिर के सामने चंद्रकुमार पटेल ( नपाध्यक्ष ) , गुंजन अग्रवाल , हितेश यादव , जेपी यादव , बंसी चंद्रा (सभी पार्षद ), दिलीप गुप्ता ( पत्रकार ) , मुरली नायक , प्रमोद सागर , राजकुमार भवानी अग्रवाल , सुनील अग्रवाल , चिंटू अग्रवाल व अब्दुल द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया ।
Saraipali cycle trip स्वल्पाहार के दौरान सायकल यात्रा पर निकले वारते ने बताया कि सायकल से देश भ्रमण किये जाने की उनकी प्रबल इच्छा थी ताकि देश व देशवासियों को नजदीक से जान सकूं । देश मे बढ़ रहे लगातार वायु व अन्य प्रदूषण की चलते वातावरण निरंतर प्रभावित हो रहा है ।
इसी को ध्यान में रखते हुवे मिजोरम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बैनर तले स्वच्छ हवा व हरित सतत जीवन शैली के लिए जागरूकता अभियान के तहत वे विगत 25 जनवरी को आइजोल से 16350 किलोमीटर लंबी यात्रा के लिए सायकल से भारत भ्रमण के लिए निकले हैं । यहां से वे सीधे अभी हैदराबाद जाएंगे । उनकी यह यात्रा 6 माह तक निरन्तर जारी रहेगी । भारत भ्रमण करते हुवे आगामी जून माह में उनकी यह यात्रा मणिपुर में समाप्त होगी ।
सरायपाली के बारे में कहा कि यहां के निवासी अच्छे व सहयोगी हैं बहुत ही अच्छा लगा सभी से मिलकर । वे सरायपाली को हमेशा याद रखेंगे । सायकल यात्री वारते को बिदाई देते हुवे उन्हें फल , पानी व रात्रि में साइकलिंग करने में अंधेरे के कसरने परेशानी को देखते हुवे राजकुमार अग्रवाल द्वारा नाइट टार्च प्रदान किया गया


























