रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में कर्राभौना – 11 ने मारी बाजी

- डोंगरीपाली में कर्राभौना इलेवन ने मारी बाजी
काकाखबरीलाल, बसना। बसना ब्लॉक के ग्राम डोंगरीपाली में रात्रिकालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें आस-पास गांव के लगभग 100 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसी बीच रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला आयोजक कर्ता गांव की ही टीम डोंगरीपाली और कर्राभौना इलेवन के बीच हुआ जिसमें उनके ही गढ़ में जाके कर्राभौना इलेवन ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए डोंगरीपाली की टीम को मात दे दिया। कर्राभौना इलेवन के टीम ने 10 ओवर में 81 रन बनाकर डोंगरीपाली की टीम को 82 रनों का लक्ष्य दिया था।
जिसमें डोंगरीपाली की टीम महज 76 रनों पर ही सिमट गयी और हार का सामना करना पड़ा।
कर्राभौना इलेवन के घातक बल्लेबाज जीवन सिदार को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया वहीं कर्राभौना इलेवन के कप्तान नवरतन सिदार और तुलाराम पटेल,छतराम चौहान,रुकमण पटेल, सेटकुमार, प्रेम चौहान, निलमडी सिदार, भारत सिदार, हेमसिंग सिदार, राजेंद्र खुटे, बेदप्रकाश, देवप्रकाश सिदार सभी खिलाड़ियों ने भी फाइनल मुकाबला में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया।
प्रथम पुरुस्कार की राशी 10000 रुपये कर्राभौना इलेवन को एंव द्वितीय पुरुस्कार 5000 रुपये डोंगरीपाली की टीम को पुरस्कृत किया गया।


























