सरायपाली: तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन



सरायपाली (काकाखबरीलाल).
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील सरायपाली ने प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, जिलाध्यक्ष रेखराज शर्मा के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज पटेल के नेतृत्व में शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी से सभी विषयों पर चर्चा की गई । जिस पर अधिकारी ने सभी बिंदुओं पर निराकरण करने का आश्वासन दिया। जिसके बिंदु इस प्रकार हैं।
1. सभी शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का अद्यतन कर द्वितीय प्रति उपलब्ध कराना।
2. जीपीएफ पासबुक की द्वितीय प्रति बनाना।
3. अर्जित अवकाश का लेखा-जोखा सेवा पुस्तिका में अद्यतन करना।
4. सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों के सत्वों का भुगतान सेवानिवृत्त तिथि को हो जावे।
5. अवकाश नियमों की जानकारी एवं लंबी अवकाश पर गए कर्मचारियों की अवकाश स्वीकृति की एक प्रति संबंधित संस्था प्रमुख को उपलब्ध करना।
6. जाति/ निवास प्रमाण पत्र बनाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के माध्यम से पंचायत को आवश्यक सहयोग हेतु निर्देशित करना।
विकासखंड के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
























