जांजगीर चांपासरायपाली
सरायपाली विधायक की सुपुत्री डीएसपी दिनेश्वरी नंद का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा जमकर वायरल, हो रही सराहना

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद की सुपुत्री एवं डीएसपी दिनेश्वरी नंद द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर एक देश भक्ति गीत गाया गया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है,एवं लोगों के द्वारा इस वीडियो गीत की काफ़ी सराहना हो रही है।
ज्ञात हो कि दिनेश्वरी नंद वर्ष 2015 से पुलिस विभाग में सेवा दे रहीं हैं,इस संबंध में काकाखबरीलाल ने दिनेश्वरी नंद से संपर्क साधा तो ज्ञात हुआ कि वह बचपन से ही कला एवं संस्कृति में रुचि रखने वाले प्रतिभावान छात्र रही हैं. नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करने के दौरान भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते थे. ज्ञात हो कि वर्तमान में दिनेश्वरी नंद जांजगीर चांपा जिले में SDOP के पद सेवा दे रहीं हैं.
AD#1

























