महासमुंद

8 दिसम्बर को भारत बंद पर जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद का समर्थन,कलेक्टर एवं चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स ने कहा..

रामकुमार नायक,महासमुंद(काकाखबरीलाल)।जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर द्वारा महासमुंद कलेक्टर को पत्र लिखकर सूचना प्रेषित किया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी 3 कानून संसद द्वारा पारित किए गए है जिसके विरोध में पूरे देश के किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इस परिक्षेप मे कल दिनांक 8 दिसंबर 2020 को किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का आव्हान किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भी इस बंद को पूर्ण समर्थन दिया गया है, इस परिक्षेप में महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी भी इस बंद को पूर्ण समर्थन देती है।

महासमुंद कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष से बातचीत

जिलाध्यक्ष श्रीमती चंद्राकर ने काकाखबरीलाल से बातचीत के दौरान बताया की केंद्र सरकार द्वारा 3 किसान विरोधी कानून को वापस लेने भारत बंद का समर्थन किया जा रहा है, शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एसडीएम को पत्र दे दिया गया है,चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एवं अलग अलग संगठनों से चर्चा भी हो गयी है, सभी का समर्थन प्राप्त है, सब्जी व्यापारियों के विषय मे चर्चा हो रही है, कल सुबह संगठन एवं पदाधिकारियों द्वारा बंद करवाने निवेदन किया जाएगा।
आगे श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि मोदी जी को विचार करना चाहिए, कृषि बिल को वापस लेना चाहिए, किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है।

महासमुंद कलेक्टर से बातचीत

इस संबंध में महासमुंद कलेक्टर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने काकाखबरीलाल को बताया कि इस प्रकार के बंद को प्रशासन का समर्थन नही रहता है, अभी कोविड के दिशानिर्देश को पालन करना अनिवार्य है, व्यापारी वर्ग अपने स्वेच्छा से बंद कर समर्थन दे सकता है, बंद कराने व्यापारियों से किसी भी प्रकार का कोई जोर ज़बरदस्ती करता है, तो उसका वीडियो बनाकर शिकायत कीजिये,ऐसे स्थिति में कार्यवाही की जाएगी।

चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स सरायपाली अध्यक्ष से बातचीत

चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स सरायपाली के अध्यक्ष सेवाशंकर अग्रवाल ने काकाखबरीलाल से बातचीत करने पर बताया की चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स छत्तीसगढ़ की जूम एप्प में माध्यम में मीटिंग रखी गयी थी, जिसमे संगठन के पूरे छत्तीसगढ़, जिला एवं ब्लॉक स्तर के व्यापारियों द्वारा दोपहर 2 बजे तक बंद को समर्थन देते हुए दुकान बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!