रायपुर

शराब दुकानों में बैग में शराब भरते नजर आए कोचिए, अवैध बिक्री और कोचिया को लेकर आबकारी विभाग की खुली पोल

रायपुर (काकाखबरीलाल)। शराब की अवैध बिक्री और कोचियागीरी को लेकर आबकारी विभाग की बड़ी मिलीभगत सामने आई है। टाटीबंध और कोटा की शराब दुकानों के ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें शराब कोचिए दुकान में घूम कर बैग और झोलों में शराब भरते नजर आ रहे हैं।

जिस दौरान कोचिए बैग में शराब भर रहे हैं उस दौरान दुकान के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं, इसके अलावा दुकानों में शराब की अनलोडिंग चल रही है…नियमानुसार दुकान में शराब उतरते समय अधिकारी और आबकारी विभाग के कर्मचारियों का दुकान में रहना अनिवार्य हैं…जिसका सीधा मतलब है की कोचिएगिरी सरकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!