सरायपाली

सरायपाली: चक्र पुजा महोत्सव का आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल).कुंभकार महासंघ फुलझर अंचल का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम चक्र पूजा महोत्सव एवं सम्मेलन आगामी 17 दिसंबर रविवार से शाखा सभा तोषगांव अंतर्गत ग्राम तोषगांव में शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस देव स्थापना तथा कुराल पुराण गायन एवं संध्या में मनोरंजन हेतु उड़ीसा अपेरा, द्वितीय दिवस 18 दिसंबर को अतिथि सत्कार, महासभा तथा संध्या में मनोरंजन हेतु उड़ीसा अपेरा का आयोजन किया गया है। वहीं तृतीय दिवस 19 दिसंबर को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए कुंभकार महासंघ के महासचिव धर्मेंद्रनाथ राणा ने बताया कि चक्र पूजा महोत्सव कुंभकार समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसमें इष्ट देव ब्रह्मा, विष्णु, महेश, गणेश, विश्वकर्मा तथा रुद्रपाल और रत्नेश्वरी की पूजा की जाती है। रुद्रपाल एवं रत्नेश्वरी से ही कुम्हार समाज बना एवं वे अपने पूर्वज के रूप में पूजे जाते हैं। यह पूजा मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि से शुरू होता है। उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सामाजिक व अन्य समाज के बंधुओं को कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!