सरायपाली

सरायपाली:दर्राभाठा स्कूल के पांच विद्यार्थियों का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में चयन

सरायपाली। शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा के लिए गर्व और खुशी की बात है कि सत्र 2026-27 के लिए आयोजित प्रवेश चयन प्रक्रिया में विद्यालय के पांच प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) में हुआ है।
चयनित विद्यार्थियों में सती बरिहा, सितारा बरिहा, ठंडाराम बरिहा, रमित बरिहा एवं डीलेश बरिहा शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, पालकों एवं ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर शालेय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दी हैं।
विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने भी चयनित विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!