सरायपाली: इडन गार्डन मैदान में मनाया गया आंवला तरी

सरायपाली. ब्लॉक मुख्यालय के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चकरदा में आज आंवला तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आँवला वृक्ष की धूप ,दीप, तिलक कर,फल,फूल नारियल चढ़ाकर पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया गया जिसमें पुरे गाँव के लगभग 2000 लोगों ने एक साथ आंवला तरी कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया. बताना चाहेगे की यह आंवला तरी इडन गार्डन मैदान पर विगत 10 साल से सामूहिक आंवला तरी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है . चर्चा के दौरान ग्रामीण कन्हैया भोई,, सुरेद्र पटेल, तेजराम पटेल अनिल पटेल ने बताया कि इस प्रकार से सामूहिक आयोजन विगत 10 साल से आयोजन किया जा रहा. पाठकों को बताना चाहेगे की इस प्रकार की सामूहिक आंवला तरी बहुत ही कम जगह पर देखने को मिलता है, और इस दिन के इंतजार सभी वर्ग के लोगों को बेसबरी से रहता है. साथ ही युवाओं में भी खास उत्साह रहता है. इसकी चर्चा पुरे अंचल में होती है.



























