नगर पालिका परिषद सरायपाली द्वारा आयोजित सामूहिक गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में……..सामूहिक नृत्य एवं झांकी मै गौरव विद्या मंदिर को मिला प्रथम स्थान

(सराईपाली काकाखबरीलाल). गणतंत्र दिवस के अवसर पर हाईस्कूल मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में श्री शंकर बाल उन्नयन सेवा समिति द्वारा संचालित गौरव विद्या मंदिर उच्च. माध्यमिक विद्यालय सरायपाली को नगर पालिका परिषद सरायपाली द्वारा आयोजित सामूहिक गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य स्वर्ग से सुन्दर देश हमारा को प्रथम स्थान मिला ।वही झांकी में तुरतुरिया में स्थित बाल्मीकि आश्रम जीवन चित्रण प्रदर्शित किया गया ।। गौरव विद्यामंदिर सरायपाली को लगातार तीन वर्षो तक सामूहिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त होता आया है ।। कार्यक्रम के आयोजन मै विद्यालय के संचालक तेजकुमार पंडा के निर्देशन मै प्राचार्य दिनेश कुमार सतपथी प्रधानाचार्य रामचंद्र बाइल सामूहिक नृत्य प्रभारी सौमित्रि मांझी कु सपना यादव कु समा प्रवीण झांकी प्रभारी प्रफुल कुमार बारीक़ इंद्रजीत यादव तरुण कुमार पंडा एवं सभी शिख्यक शिख्यिका का सराहनीय योगदान रहा ।


























