महासमुंद:पुराने रंजिश को लेकर पिटाई

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गजेन्द्र राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 15 नीलकंठ चौक महामाया पारा महासमुंद थाना व जिला महासमुंद का निवासी है, कक्षा 09 वी तक पढा लिखा है दुकानदारी का काम करता है। कि दिनांक 01/10/2025 के रात्रि 11/30 बजे महामाया पारा की ओर से आ रही मां दुर्गा की मुर्ति महामाया तालाब में विसर्जन को देखने जाकर सितला रोड साई मंदिर के पास खडा था उसी समय भाऊ उर्फ हिमांशु साहू एवं पप्पू उर्फ छिछ्छड साहू आये और देख कर दोनो लोग पुरानी रंजीश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये मारपीट से बाये होठ, दाहिने हाथ की कलाई के उपर, बाये हाथ के पंजा उपर चोट लगा है। घटना को देख सुन कर गणेश भोई, सूर्य प्रताप राजपूत निवासी नीलकंठ चौक महासमुंद बीच बचाव किये है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



















