छत्तीसगढ़

महांसमुद: काले मोहरे से खेलते हुए यशद ने 25 चालों में बाजी आसानी से जीत ली

जिला शतरंज संघ महासमुंद द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य चयन स्पर्धा अंडर 8 व अंडर 14 का चौथा चक्र कल शनिवार को पूर्ण हुआ। शनिवार को खेले गए मैचों के ओपन कैटेगरी में पहले बोर्ड पर मुकाबला रायपुर के अंतरराष्ट्रीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ी निषित पगारिया 4 अंक व दुर्ग के तेज गति से उभर रहे अंतरराष्ट्रीय वरीयता प्राप्त खिलाड़ी यशद बाम्बेश्वर 4 अंक के साथ हुआ। काले मोहरे से खेलते हुए यशद ने 25 चालों में बाजी अपने अपोनेंट से आसानी से जीत ली।

दूसरे टेबल पर रायगढ़ के गगन साहू 4 अंक व रायपुर के एरिना कैंडिडेट मास्टर अर्णव ड्रोलिया 4 अंक के मध्य हुए मुकाबले में 60 चालों के बाद गगन ने बड़ा उलटफेर करते हुए अपने अपोनेंट को मात दी। तीसरे टेबल पर महासमुंद जिले के गौरव प्रवीण विश्वकर्मा 3 अंक के साथ दुर्ग के आर्यमन भिवगड़े 3.5 अंक के बीच खेली गई बाजी में आर्यमन ने धैर्य व संयम के साथ खेलते हुए बाजी अपने पक्ष में कर लिया। पांच चक्रों के बाद अंडर 14 ओपन कैटेगरी में शीर्ष खिलाडिय़ों में निषित पगारिया 5 अंक, गगन साहू 5 अंक, आर्यमन भिवगड़े 4.5 अंक, यशद 4 अंकए, अर्णव ड्रोलिया 4 अंक, अद्वैत पांडेय 4 अंक, सारांश शुक्ला 4 अंक, सृजन प्रताप अनंत 4 अंक, शुभांकर बमालिया 4 अंक, सुमेध चावरे 4 अंक व राजेश पाटले 4 अंक हैं।

गल्र्स कैटेगरी में ओस गुप्ता 3 अंक, सौम्या अग्रवाल 3 अंक, इच्छा साहू 2.5 अंक पर हैं। अंडर 8 गल्र्स कैटेगरी में राशि वरुडक़र 3 अंक, वीरा संतवानी 2.5अंक, अन्वी गुलाटी 2 अंक, अनिरुद्दीअनंत 2 अंक, शवि जैन 2 अंक। अंडर 8 ओपन कैटेगरी में शास्वत श्री मिश्रा 4 अंक, शिल्पकुमार घोडेसवार 3.5 अंक, अरीन भिवगड़े 3.5अंक, रेयांश वर्मा 3 अंक, प्रणव अग्रवाल 3 अंक, विराज मोडा 3 अंक के साथ हैं।

राज्य सचिव हेमंत खुटे ने बताया कि रविवार शाम 5 बजे प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया है। प्रतियोगिता के सभी वर्गों में टॉप टेन खिलाडिय़ों के लिए पुरस्कार रखा गया है। इसमें प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को ट्रॉफी दी जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!